शुजालपुर में रेल्वे गेटमैन ने वाहन चालक को मारा दराता रेल्वे फाटक से वाहन निकलने पर हुआ हंगामा…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में कल रात रेल्वे फाटक पर रेल्वे गेटमैन द्वारा एक युवक को दराते से घायल कर देने पर हंगामा हो गया।फाटक बंद होने का सायरन बजने के बाद भी वाहन निकालने का प्रयास कर रहें एक युवक पर गुस्साएं रेल्वे गेटमैन ने दराता मारकर वाहन चालक को घायल कर दिया। दरअसल यह पूरा विवाद रेल्वे गेटमैन द्वारा रेल्वे गेट बंद होने पर भी जबरजस्ती वाहन निकलने वालें वाहन चालक का फोटो खींचने पर हुआं। इस घटना के बाद घायल युवक लखन केवट के साथ लोगों की भीड़ ने लगभग आधे घंटे तक रेल्वे फाटक पर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही शुजालपुर मंडी थाने का पुलिस बल और रेल्वे पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। घटना में घायल युवक का मेडिकल करवाकर मंडी पुलिस थाने पर रेल्वे गेटमैन दयाराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कारवाई जारी है।

Exit mobile version