ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी दे रहा था चोरी की वारदात को अंजाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में स्थित छोटा सराफा में एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरी की वारदात को अंजाम वही का कर्मचारी दे रहा था पूरे ही मामले में पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि छोटा सराफा में अपनी ज्वेलरी दुकान संचालित करने वाले नवीन कुमार शर्मा नामक सर्राफा व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से सोने चांदी का माल गायब हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था पूरे मामले में जब जांच की गई तो वहीं पर काम करने वाले कर्मचारी रितिक को पुलिस ने पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो कहीं चौंकाने वाले खुलासे आरोपी ने किये उसने पुलिस को बताया कि उसका मालिक उसे पर बहुत विश्वास करता है और उसी का फायदा उठाकर उसने पिछले 6 महीने में 6 किलो चांदी 30 ग्राम सोना और ढाई लाख नगद चुरा लिया था जिस्म अलग-अलग स्थान पर बेचना बताया है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की है और जहां-जहां उसने सोना और चांदी ठिकाने लगाया है उन स्थानों पर दबिश दी जा रही है जिसमें और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है

Exit mobile version