फरियादी ने की पुलिसकर्मियों की जनसूनवाई मैं शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पर होने वाली हर मंगलवार को जनसुनवाई में इंदौर के चंदन नगर थाने के सिपाहियों को लेकर फरयादी अपनी शिकायत लेकर पंहुचा और चंदननगर थाने के सिपाहियों पर फरयादी राहुल राठौर ने आरोप लगाया है कि सिरपुर वाईन शॉप के पास से गुजर रहा था जहाँ मेरे द्वारा देखा गया कि कुछ आसामाजिक तत्व पप्पु खटिक और उसके साथीयों के द्वारा अवैध तरिके से शराब परोसी जा रही थी जबकी प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आप खुले में आहते पर शराब के लिये बैठक व्यवस्था प्रतिबंधित है उसके बावजुद यह डरा धमकाकर शराब पीला रहे थे जिसकी राहुल राठौर द्वारा मोबाईल के माध्यम से शिकायत एसीपी को की गई जिसके बाद उनके द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए दल भेजा और कार्यवाही करवाई गई परन्तु भेजे गए पुलिस ने मुझ फरीयादी राहुल राठौर के साथ ही अभद्रता और अश्लील शब्दो का इस्तेमाल कर चाकूबाजी की धारा सहित अन्य धाराओं में चंदननगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस को शिकायत करने पर पुलिस द्वारा आरोपी से सांठगांठ कर फरयादी राहुल राठौर को ही आरोपी बना दिया गया बहरहाल एक तरफ तो पुलिस आम जनता से मदद की अपील करती है और दूसरी तरफ अगर कोई पुलिस की मदद करता है तो उल्टा उसे ही आरोपी बना दिया जाता है ऐसे में भला पुलिस की मदद के लिए कौन आएगा । फिलहाल फरयादी राहुल राठौर ने पूरे मामले का वीडियो बनाया है जो कि पुलिस ने जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की बात कही है

Exit mobile version