कोई ऐतिहासिक मन्दिर हो लेकिन वहां तक पहुंचना मुश्किल हो,, तो देव दर्शन अक्सर दुर्लभ हो जाते हैं,, दरअसल हम बात कर रहे हैं जैन समाज के बाहुबली ट्रस्ट और गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर विवाद की,,, इस मंदिर आने के लिए सालों से सीढ़ियों की दरकार है जिसके लिए अब गुर्जर समाज लामबंद हो चुका है,,
गुर्जर समाज के लालचंद गुर्जर और भूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि देवनारायण मंदिर से आसपास के 30 से ज्यादा गांव श्रद्धालु जुड़े है बावजूद इसके यहां अब तक सीढियां नहीं बन पाई है ,,समाज के लोगों ने बताया कि जैन समाज की बाहुबली ट्रस्ट के भरत मोदी अपने दबाव प्रभाव और कोर्ट तक में झूठे तथ्य पेश कर चुके हैं जबकि कोर्ट ने मंदिर पक्ष में फैसला दिया है,, इस बार गुर्जर समाज लामबंद हो चुका है और उन्होंने सड़क मार्ग से मंदिर तक सीढ़िया बनाने का काम भी प्रारंभ कर दिया है,,
