शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सामने आए हैं जहां कुछ सिरफिरे बदमाशों ने रात्रि के समय खड़े वाहनों में आग लगाकर फरार हो गए हैं फरियादियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इन्दौर जूनी के इंदौर इलाके काहे जहां सिरफिरे बदमाश ने चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया वही अग्निकांड के बाद कई रहवासी थाने पहुंचे और नाराजगी जताई वही जूनी इंदौर थाने में फरियादी विनाय खरे , हेमराज खंडारे , राहुल सारवान सभी निवासी बीके हरिजन कॉलोनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है फरियादी पक्ष ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी थी बीती रात अज्ञात बदमाश ने उन्हें आग के हवाले कर दिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है
