पुलिस ने इस मामले में तौसिफ पिता मरहूम, शाहिद अली पिता शौकत अली, शादाब पिता मोहम्मद सत्तार खान, फरदीन पिता फिरोज खान और शाहरुख पिता अब्दुल वहीद बेग सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपितों के मोबाइल में ‘इस्लाम एकता’ नाम का ग्रुप मिला है, जिसमें हेल्पलाइन नंबर तक जारी किए गए थे।
पुलिस उपायुक्त जोन-चार आरके सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम एक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित शाहरुख निवासी पठान मोहल्ला अभी फरार है।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर में विवादित पर्चा बांटने के मामले में पांच लोगों को धारा 155 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है। करीब दो दिन पहले शहर में विवादित पर्चे बांटे गए थे। इसमें संघ का उल्लेख किया गया था। इसके जरिए विकृति, भ्रांति फैलाने का प्रयास किया गया था। इंदौर की थाना रावजी बाजार पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
