जमीन के जादूगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज तीन लोगों को बेच दिया एक ही प्लॉट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है बुआ ने 3 लोगों लौट के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा पुलिस ने एक जमीन के जादूगर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी ने एक ही प्लॉट का 3 लोगों को सौदा कर दिया और 15 लाख रुपए हड़प लिए

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मामला रेवती क्षेत्र में स्थित बैजनाथ कॉलोनी का है आरोपी का नाम विकास धाकड़ निवासी ग्राम कांकर भौंरासा देवास है उसके खिलाफ कमलेश पिता भगवती प्रजापति निवासी मुखर्जी नगर , पीयूष पिता सुभाष निवासी नंदा नगर और प्रदीप पिता सुखदेव निवासी मालीपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस को जांच में जो तथ्य मिले उसके अनुसार तीनों शिकायत कर्ताओं के साथ बैजनाथ कॉलोनी में प्लॉट का सौदा आरोपी ने किया था तीनों से अलग अलग कुल 15 लाख रुपए की राशि ले ली लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की नहीं पैसा वापस लौटाया

Exit mobile version