जमीनी धोखाधड़ी मामले मे पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार जमीनी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं और इसी तारतम्य में लसूड़िया थाना क्षेत्र में सहकारिता विभाग द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने 420 सहित विभिन्न धाराओं में 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है….।

दरअसल लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ पैलेस कॉलोनी में 53 लाखों रुपए का प्लाट मात्र 15 लाख 8 हजार रुपए में बेचना का मामला से आया है बता दे सहकारिता विभाग द्वारा कॉलोनी में प्रत्येक प्लाट पर निगरानी रखी जा रही थी कि तभी सहकारिता विभाग से जुड़े दो लोगों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें पुलिस द्वारा सहकारिता विभाग की कॉलोनी से जुड़े दो लोगों को और जो खरीदार था उसे आरोपी बनाया गया है और इसी के चलते पुलिस ने 420 बीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है इसी के साथ आने वाले दिनों में जांच के आधार पर यदि अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version