इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां उसके पूर्व परिचित युवक द्वारा ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है उसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी उसके बाद से लगातार वह उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है और आते जाते उससे बात करने के लिए दबाव बनाता है नहीं करने पर उसे धमकी भी देता है परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है
