न्यू लक्ष्मी नगर में रहने वाला एक परिवार बच्ची का जन्मदिन मना रहा था। तभी पड़ोसी वहां पहुंचा और हमला कर दिया। सामने वाले पक्ष ने भी उन्हें जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज किया है। चंदन नगर पुलिस ने 29 साल की रेखा पति चंदनसिंह अहिरवार निवासी न्यू लक्ष्मी नगर की शिकायत पर आरोपी शाबिर, सोफिया, हिना और साहिल सभी निवासी न्यू लक्ष्मी नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में रेखा, उसकी बेटी मनीषा (15), रामकुमार (24) और गोलू (22) जख्मी हुआ है।
फरियादी रेखा ने बताया कि शनिवार रात घर में बच्ची का जन्मदिन मना रहे थे। तभी पडोस मे रहने वाले आरोपी आए। बोले कि तुम लोग इतनी रात को शोर शराबा क्यों कर रहे हो। इसे तुरंत बंद करो। आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दी। भाई रामकुमार व गोलू और बेटी मनीषा ने बीच बचाव किया तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस हमले में मेरे चेहरे पर व मनीषा को सिर, पैर, हाथ पर व भाई रामकुमार को माथे पर व गोलू को पैर, कंधे पर चोट लगी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
उधर, दूसरे पक्ष की हिना पति शाबीर हुसैन की शिकायत पर रेखा, चंदनसिंह, रामू व लालू के खिलाफ केस दर्ज किया। फरियादी बोली आरोपी अपने घर मे जन्मदिन मना रहे थे। उसी समय मेरी लड़की सोफिया कपड़े उठाने बाहर गई तो सब लोग उसके साथ चिल्ला चोट करने लगे। मेरे पति शाबिर उन्हें समझाने गए तो आरोपी मारपीट करने लगे। मुझे, सोफिया व मेरे पति को चोट आई।
न्यू लक्ष्मी नगर का मामला
