सिलीकॉन सिटी में मिली तीन दिन की बच्ची, पुलिस जांच रही सीसीटीवी फुटेज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | सिलीकॉन सिटी के खाली प्लॉट पर तीन दिन की नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां स्वस्थ बताई जा रही है। राजेंद्र नगर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप यादव के अनुसार रविवार शाम सूचना मिली कि खाली प्लॉट पर एक नवजात पड़ी है। इसकी पहचान हो सके, इसके लिए कोई निशान नहीं है। लग रहा है किसी ने घर में रखने के बाद उसे दूसरे या तीसरे दिन छोड़ दिया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया गया। रात को उसे एमटीएच में रैफर कर दिया गया। एसआई यादव के अनुसार बच्ची को छोड़ने वालों को तलाश करने के लिए आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हालांकि वहां खुला स्थान ज्यादा होने से कैमरे कम लगे हैं। माना जा रहा है किसी ने गलती छिपाने या बेटी होने पर ऐसा किया होगा। पुलिस आसपास के फुटेज और गर्भवती हुई महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version