छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर आरोपी ने की ठगी क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा एमबीबीएस की तैयारी कर रहे, एक छात्रा के साथ छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर कूट उचित तरीके से आरोपी ने छात्रवृत्ति अपने खाते में डाल ली, जब छात्र को इसके बारे में जानकारी लगी तो उसने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच से कर दी। वही फरियादी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में पढने वाली एक छात्रा द्वारा यह शिकायत आवेदन क्राइम ब्रांच में दिया गया था कि उसने इंदौर के सेंटर जिसमें आरोपी आकाश मिश्रा निवासी रीवा जोकि इंदौर में एक सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर में ऑनलाइन स्कॉलरशिप के फॉर्म भरे जाने का विज्ञापन लगा हुआ था। वहीं छात्रा को जब अपनी छात्रवृत्ति मिलने वह फॉर्म भरने में दिक्कत हुई, तो वह आरोपी के सेंटर पर चली गई। वहीं आरोपी ने धोखे से एमबीबीएस की छात्रा को मिलने वाली 4,90,000 की छात्रवृत्ति अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब छात्रा को यह जानकारी लगी तो उसने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की, वहीं आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी से पूछताछ में कुछ और छात्रों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की बात भी सामने आ रही है।

Exit mobile version