इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो क्षेत्र में अवैध फायर आर्म्स की सप्लाई कर रहा था सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी में उसके पास से 5 अवैध फायर आर्म्स और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं
दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार जिले का रहने वाला अभिजीत सिंह सिकलीगर शहर में अवैध फायर आर्म्स की सप्लाई करने वाला है इसके बाद क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी अभिजीत सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसकी तलाशी में उसके पास से 5 अवैध फायर आर्म्स क्राइम ब्रांच को बरामद हुए वहीं दो जिंदा कारतूस भी इसके पास से मिले हैं पूछताछ में आरोपी अभिजीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह खुद ही बनाता था और अलग-अलग लोगों को वह बेचता था क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कितने लोगों को अब तक हथियार बेच चुका है
