इंदौर में जेल ब्रेक करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां बाल सुधार गृह से 8 कैदी बीती रात चौकीदार पर हमला कर फरार हो गए । सभी कैदी हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों के आरोपी थे । हीरानगर पुलिस फरार बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है ।
मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास बने विशेष बाल सुधार गृह का है । यह नाबालिक आरोपियों को रखा जाता है । गुरुवार रात 9 बज्र के लगभग गार्ड की पिटाई कर आठ बाल कैदी फरार हो गए। गार्ड ताला खोलकर एक कैदी को अंदर कर रहा था तभी उस पर हमला कर दिया । चार केदियो के उसे पकडा जबकि चार अन्य कैदियों के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और फरार हो गए । फरार कैदी हत्या, हत्या के प्रयास, रेप जैसे गंभीर मामले में बाल सुधार गृह में बंद थे । फरार आरोपी ग्वालियर,इंदौर के है ।
