इंदौर एरोड्रम क्षेत्र में बढ़ती चोरी को देखते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है उसी दौरान देर रात पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा क्षेत्र का है जहां देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक चोर को पकड़ा है चोर मकान में चोरी की नियत से घर में घुसा था इसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए चोर का नाम सुधीर कुलपगारे है जो चंदन नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश और उस पर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस जोर से पूछताछ कर रही है की और कहां-कहां उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
