चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को पुलिस ने पकड़ा आरोपी पर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एरोड्रम क्षेत्र में बढ़ती चोरी को देखते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है उसी दौरान देर रात पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा क्षेत्र का है जहां देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक चोर को पकड़ा है चोर मकान में चोरी की नियत से घर में घुसा था इसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए चोर का नाम सुधीर कुलपगारे है जो चंदन नगर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश और उस पर 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस जोर से पूछताछ कर रही है की और कहां-कहां उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Exit mobile version