चार वर्षिय बच्चे का अपहरण कर ले जाने वाली नौकरानी चढ़ी पुलिस के हत्थे 4 वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 4 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था जिसमें घर में काम करने वाली नौकरानी ही बच्चे का अपहरण कर फरार हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है वही बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है और उसके पिता के सुपुर्द किया है।

तस्वीरों में नजर आ रही यह महिला वर्षा काले है जिसे अर्जुन पवार नामक युवक ने अपनी मां और बच्चे की देखभाल के लिए इस नौकरानी को रखा था लेकिन इस नौकरानी ने बहाना बनाकर बच्चे को ले गई फिर दोबारा घर में नहीं लौटी वही बच्चे के पिता ने अपने के अपराह्न की रिपोर्ट बाणगंगा थाने पर दर्ज कराई थी तब से ही पुलिस बच्चे की और इस नौकरानी की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नौकरानी वर्षा काले को गिरफ्तार किया है वहीं उसकी निशानदेही पर बच्चे को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है पूरे मामले में बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया है फिलहाल पुलिस अब इस नौकरानी से पूछताछ करने में जुटी है कि क्यों इतने बच्चे का अपहरण किया था।

Exit mobile version