चाबी बनाने वाले चोर गिरोह ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर दिया चोरी की वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है जहां बदमाशों द्वारा एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लिया और अलमारी की चाबी बनाने का बोला जब महिला ने दोनों बदमाशों को चाबी बनाने के लिए घर में बुलाया तो उन्होंने अलमारी में रखे चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर का है यहां की रहने वाली नुरूनिशा नामक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि दो बदमाश उनके घर पर आए थे जिन्होंने पहले उन्हें झांसे में लिया और अलमारी की चाबी बनाने का बोला जिस पर महिला राजी हो गई जब महिला ने उन्हें घर में ले जाकर अलमारी बताई इस दौरान बदमाशों द्वारा अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे चांदी के गहने और नकदी रुपए निकाल लिए और वहां से भाग निकले जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version