अज्ञात वाहन ने युवक को लिया चपेट में घटनास्थल पर हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक राह चलते युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के कलारिया का है जहां संतोष राव नामक युवक अपना काम खत्म करके घर की ओर आ रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मृतक संतोष ड्राइवरी का काम करता था और अपने घर की ओर पैदल पैदल आ रहा था उसी दौरान यह घटना घटित हुई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है

Exit mobile version