इंदौर के चंदननगर इलाके में बीती रात दो व्यक्ति जूस पीने आये जहाँ किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद ऐसा बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दो लड़कों को गंभीर चोटें आई है। समय रहते पुलिस ने कानून व्यवस्था संभाल ली नहीं तो बड़ा विवाद हो जाता ।
दरअसल सोमवार दोपहर डीसीपी के अनुसार चंदन नगर थाने में एक पक्ष से घायल उमर पिता साबिर खान निवासी चंदू वाला रोड की शिकायत पर राहुल पिता चंद्रकांत सोनी और उसके दो साथियों के खिलाफ कि जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है। जबकि दूसरे पक्ष राहुल पिता चंद्रकात सोनी निवासी राजनगर और रितिक की शिकायत पर आरोपी उमर और उसके साथी के खिलाफ गंभीर चाकूबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है । दोनों ही पक्षों ने पुलिस को बताया कि वह झाडू वाली गली के कॉर्नर पर गन्ने की जूस दुकान पर जूस पीने के लिए खड़े थे। वहीं पर विवाद हुआ। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर बिना वजह गाली देने और हमला करने का आरोप लगाया है । हमले में उमर को पेट में गंभीर चाकू लगा है, वही राहुल और रितिक भी दूसरे पक्ष से घायल हुए हैं । फिलहाल पुर ही मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
