चतुर्दशी समारोह पर खजराना मन्दिर होगा जीरो वेस्ट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर। आयुक्त एवं प्रशासक खजराना गणेश मंदिर हर्षिका सिंह खजराना गणेश मंदिर में आगामी गणेश चतुर्दशी को ध्यान में रखते हुए, सीटी बस आफिस में बैठक ली । बैठक में खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, प्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा, शुक्ला दुकानदार व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सिंह ने गणेश उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए, खजराना गणेश मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाओ के साथ ही संपूर्ण खजराना गणेश परिसर को प्लास्टिक मुक्त जीरो वेस्ट समारोह बनाने के उददेश्य से परिसर में स्थित दुकानदारो के साथ बैठक ली गई। आयुक्त ने कहा कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर शहर व प्रदेश के साथ ही संपूर्ण देश में विख्यात है। इसको दृष्टिगत रखते हुए, संपूर्ण खजराना गणेश मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ ही गणेश चतुर्दशी समारोह को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के संबंध में दुकानदारो को निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि खजराना मंदिर की दुकानो पर किसी भी प्रकार के अमानक प्लास्टिक व केरीबेग का उपयोग नही किया जावे, साथ ही प्रसादी व अन्य सामग्री रखने के लिये कागज के लिफाफे व पेपर का उपयोग करने, प्रसाद निर्माण में कलर का उपयोग नही करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। परिसर में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक, थर्माकोल का उपयोग नही करना भी सुनिश्चित करे। गणेश चतुर्दशी को दृष्टिगत रखते हुए, संपूर्ण दुकानो में साज-सज्जा में भी किसी प्रकार का प्लास्टिक का उपयोग नही करने के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही संपूर्ण परिसर में प्लास्टिक के फलेक्स, बैनर, पोस्टर आदि के स्थान पर प्रचार-प्रसार कार्य में कपडे का उपयोग करने, साथ ही मंदिर परिसर को जीरो वेस्ट बनाने के संबंधित अपील के बोर्ड भी लगाने के संबंधितो को निर्देश दिये गये।
मंदिर परिसर में दोना-पत्तल का उपयोग करने, फुल-पत्ती के मौके पर ही निराकरण हेतु बनाये कम्पोस्ट प्लांट को भी व्यवस्थित करने, प्रत्येक दुकानो के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखने, परिसर में पुजन सामग्री रखने हेतु निर्माल्य कुण्ड लगाने, परिसर में आयोजित मेले में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक/पोलिथिन का उपयोग नही करने के संबंध में दुकानदारो से चर्चा की गई। इसके साथ ही संपूर्ण परिसर में पर्याप्त सफाई व्यवस्था करने के संबंध में भी विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये गये। साथ ही परिसर में स्थित समस्त दुकानो को डिजिटल माध्यम से भुगतान करने हेतु क्यु आर कोड का अधिक से अधिक उपयोग करने के संबंध में भी दुकानदारो से चर्चा की गई।

Exit mobile version