भारी बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जल जमाव महापौर ने किया दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मालवा निमाड़ के साथ हीं पूरे मध्य प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते इंदौर शहर की निचली एवं गरीब बस्तियों में जगह-जगह पानी भरने की शिकायतें मिल रही है

इंदौर में कल से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर की विभिन्न निचली एवं गरीब बस्तियों में जल जमाव की स्थिति निर्मित होने के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी निगम की टीम के साथ उन बस्तियों का दौरा किया जहां पर जल जमाव की स्थिति बन गई है खंडवा रोड स्थित विभिन्न बस्तियों में आज महापौर के द्वारा दौरा किया गया जल जमाव की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम का कंट्रोल रूम कल से ही सक्रिय है और जहां-जहां जल जमाव की स्थिति बन रही है वहां से पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है गरीब बस्तियों के कई घर ऐसे थे जहां पर घरों के अंदर पानी घुस गया उनके फर्नीचर खाने पीने के समान सारे पानी में डूबे हुए नजर आए ऐसी स्थिति को देखते हुए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उन्हें खाने की व्यवस्था भी निगम की ओर से की जाने की घोषणा की शहर की विभिन्न बस्तियों का दौरा किया और बताएं कि नगर निगम की अच्छी व्यवस्था के चलते इस बार उतना जल जमाव नहीं हुआ है जितना हर साल होता है और अब तक किसी प्रकार की कोई कैजुअल्टी की जानकारी सामने नहीं आई

Exit mobile version