चंदन नगर थाना क्षेत्र मे शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से युवती से दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज किया है । फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाली युवती काम की तलाश में इंदौर आई थी । इसी दौरान उसकी पहचान पास में ही रहने वाले युवक से हुई जो शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से युवती से दुष्कर्म करता रहा और पिछले दिनों भाग निकला । जिसके बाद युवती में मामले की शिकायत चंदन नगर पुलिस को दर्ज करवाई है ।

मामले में पुलिस ने आरोपी लले खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version