विजयनगर पुलिस ने विदेशी कंपनी के कॉल सेंटर का टीम लीडर आधा किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर विजयनगर पुलिस ने एक विदेशी कंपनी के कॉल सेंटर के टीम लीडर को आधा किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा उज्जैन से इंदौर में सप्लाई करने की फिराक में आया था, पुलिस ने आरोपी के साथ एक छात्र को भी गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के अनुसार विजयनगर इलाके में मादक पदार्थ की तस्करी की पुलिस को सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए चिन्मय विजयवर्गीय और हनी हार्डिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुबह 5:00 बजे उज्जैन सड़क मार्ग से इंदौर गांजे की तस्करी के लिए आए थे, तभी चेकिंग में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version