चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोर बुलेट का लॉक तोड़ कर चोरी करके फरार घटना सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक चोर बुलेट चोरी करके फरार हो गया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी भट्टा का है यहां के रहने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर उन्होंने अपनी बुलेट लॉक लगाकर खड़ी की थी जहां सुबह 4:00 बजे अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया बुलेट का लॉक तोड़ कर उसे लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है

Exit mobile version