इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व एक 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण का प्रयास हुआ था पूरे मामले में पुलिस को जानकारी मिली थी जिसके आधार पर पुलिस में नंबर के आधार पर एक मारुति वैन को जप्त किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिन पूर्व गुमास्ता नगर में एक बच्चे के अपहरण की पुलिस को सूचना मिली थी जिसमें 12 वर्षीय बच्चे को जबरदस्ती बिठा कर ले जाने का मामला सामने आया था पूरे मामले में पुलिस ने जब जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध मारुति वैन नजर आई थी जिसके नंबर के आधार पर पुलिस में मारुति वैन जप्त की है मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है फिलहाल बच्चे के परिजन द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है फिर भी पुलिस परिजन से बात करने के बाद पूरे प्रकरण में मामला दर्ज जरूर करेगी।
