इंदौर के में लगातार आत्महत्या के सिलसिला बढ़ता जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां ग्रीन पार्क के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
,, मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के ग्रीन पार्क में रहने वाले अमन खान नामक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक वह सोमवार दोपहर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था शाम तक दरवाजा नहीं खोला तो परिजन ने देखा तो वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं मंगलवार आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर जांच शुरू की है वहीं मृतक अमन के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
