परदेशीपुरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वही उसकी निशानदेही पर ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली थी कि एक आरोपी भंडारी ब्रिज के पास किसी को ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने आने वाला है सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी उमेश उर्फ ओम बिंजवा को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई वहीं आरोपी ने पूछताछ में यह बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से माल लेकर आता है जिसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी अर्जुन उर्फ गोलू निवासी भागीरथपुरा का है जो उसे माल सप्लाई करता है और प्रत्येक ब्राउन शुगर की पाउच पर उसे ₹100 कमीशन देश भी देता है उसकी निशानदेही पर अर्जुन उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया गया वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
