चंदन नगर क्षेत्र से लापता हुए एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने ग्रीनपार्क कालोनी से मिली है । पुलिस ने मामले में मृतक के घर के पास रहने वाले एक आरोपी की पकड़ा है । आशंका है की मृतक की पत्नी से आरोपी का प्रेम प्रसंग था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था । फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है ।
मामला चंदन नगर क्षेत्र का है । यह रहने वाला जावेद अचानक लापता हो गया था जिसकी पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 22 अप्रैल को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था । पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही थी तभी काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जावेद के घर के पास रहने वाले सद्दाम को पकड़ा तो उसने हत्या करना कबूला उसी की निशान देही पर शव ग्रीन पार्क कालोनी से मिला । जांच पड़ताल में पता चला है की आरोपित सद्दाम का मृतक जावेद की पत्नी से अवैध संबध थे ।
