इंदौर के बारौली क्षेत्र में कल रात से अवैध खनन पर कार्यवाही रात भर पहाड़ी पर डटी रही खनिज विभाग की टीम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर जयदीप नामदेव द्वारा लगातार खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है सावेर रोड स्थित बारोली गांव में खनन माफिया वीर सिंह व उसके अन्य साथी अवैध मोरम उत्खनन करते है खनिज इंस्पेक्टर जयदीप नामदेव कार्यवाही के लिए रात 10 बजे बारौली पहाड़ी पर पहुंचे खनिज विभाग की टीम को देखकर पोकलेन व डंपर के सभी ड्राइवर व ऑपरेटर गाड़ी छोड़ चाबी लेकर फरार हो गए थे
जिसके कारण कल रात से अवैध खनन पर कार्यवाही करने पहुंची खनिज विभाग की टीम रात भर पहाड़ी पर ही डटी रही व 14 घंटे बाद आज दोपहर 1 बजे पोकलेन व डंपर जप्त करके पहाड़ी छेत्र से नीचे उतरी सकी

आज सुबह नगर निगम के वर्क शॉप विभाग से सहायता लेकर ड्राइवर बुलाए गए तब जाकर डंपर व पोकलेन को जप्त कर गांधी नगर थाने पर खड़े करवाए गए, अवैध मोरम का उत्खनन व परिवहन करने वाले चार डंपर व 2 पोकलेन मशीन को जप्त कर गांधी नगर थाने में जप्त कर खड़ा करवाया गया ,खनन माफिया वीर सिंह ने पूरे पहाड़ी छेत्र में एल्यूमिनियम की पत्तियों में कील लगाकर फेक रखी थी जिससे मौके पर पहुंची बाणगंगा पुलिस की टवेरा व एक अन्य गाड़ी भी पंचर हो गई ।

खनिज विभाग की गाड़ियां पंचर करके खनिज विभाग की टीम पर हमला कर गाड़ियां छुड़ाने का था वीर सिंह का प्लान लेकिन पुलिस के पहुंचने पर खनन माफिया का हमले का प्लान हुआ फेल हो गया , सभी जप्त किए हुए वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण (नियम 2020) के तहत अर्थदंड की कार्रवाई की जावेगी जिससे शासन को भी लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा

Exit mobile version