घर चलाने के लिए मां ने नाबालिक बेटे को बनाया चोर आरोपी महिला गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

करीब एक साल पहले अपने पति को खो चुकी महिला ने घर चलाने के लिए अपने नाबालिक बेटे को ही चोरी के रास्ते पर डाल दिया और नाबालिक बेटा शातिर चोर बन गया क्षेत्र में लगातार हो रही छोरियों के बाद पुलिस में जब नाबालिक को हिरासत में लिया तो पूरा मामला सामने आ गया फिलहाल राजेंद्र नगर पुलिस ने 5 लाख की चोरी की रकम के साथ आरोपी महिला औरोपचारिक बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दिन और रात के समय अचानक चोरियों की वारदात में इजाफा हो गया था, राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस में जब जांच शुरू की तो पता चला कि एक महिला राजेंद्र नगर क्षेत्र के सोना चांदी व्यापारियों के यहां रकम गिरवी रखकर पैसा ले रही है वहीं महिला के पास सोने चांदी की रकम का कोई पुख्ता बिल या दस्तावेज भी मौजूद नहीं रहता था। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरियों के मामले से खुलासा हो गया। दरअसल महिला अंजू ने अपने शराबी पति की 1 साल पहले मौत होने के बाद 15 साल के बेटे को चोरी करने के लिए प्रेरित किया महिला खुद भी शराब पीने की आदि है जिसके चलते उसने अपने 15 साल के अपचारी बालक को चोरियां करने के लिए प्रेरित किया और बालक ने राजेंद्र नगर क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करना शुरू कर दी। अपचारी बालक ने क्षेत्र के सूने मकानो को टारगेट करते हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और सोने चांदी के रकम चुराना शुरू की। जब पुलिस ने अपचारी बालक को हिरासत में लिया तो पता चला कि बालक राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का वारंटशुदा बदमाश है और पूर्व में भी इस बालक पर दो चोरियों के मामले में वारंट जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी जोन वन आदित्य मिश्रा ने बताया कि छोरियों के मामले में अपचारी बालक और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है दोनों ने मिलकर जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहीं उसकी मां ने चोरी के माल को ठिकाने लगाने के लिए सुनारों से बातचीत कर सोने की रकम औने पौने दाम पर बेच दी। फिलहाल आरोपी महिला और उसके अपचारी बालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है

Exit mobile version