कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए चतुर्भुज तोमर ने अब आप पार्टी का दामन भी छोड़ दिया है।अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कालापीपल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस से टिकट कटने के बाद चतुर्भुज तोमर ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में आप पार्टी की सदस्यता लेने के साथ ही आप पार्टी के मेनडेड पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। परंतु अपने समर्थकों और जनमानस की भावनाओं के कारण चतुर्भुज तोमर ने अपना निर्णय बदलते हुए अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
