इंदौर | घर के बाहर खेलते वक्त एक बच्चा नाली में गिर गया। उसकी हालत गंभीर है। खुड़ैल पुलिस के अनुसार अंबा मुलिया गांव में ढाई वर्षीय रुद्र को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खेलते समय नाली में गिर गया। वह डूबने लगा था तभी परिवार के लोगों की उस पर नजर पड़ी। उसे तुरंत निकाला और अस्पताल ले गए।
