इंदौर |डॉलर मार्केट में चार दिन पूर्व हुई लाखों की मोबाइल चोरी का एमजी रोड पुलिस ने खुलासा किया है। दो बदमाश गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69 मोबाइल जब्त किए हैं। इनमें 18 आईफोन हैं।
डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि 7 अक्टूबर को डॉलर मार्केट में दो नकाबपोश पीछे से घुसे थे। उन्होंने नरेश मोटवानी की दुकान से 17 लाख के मोबाइल चुराए थे। आरोपियों के नाम फैजल निवासी आजाद नगर व उसका साथी विजयंत लोमारे निवासी अभिनय नगर है। चोरी के बाद मोबाइल बेचने दोनों महाराष्ट्र चले गए थे। इन्हें नासिक से गिरफ्तार किया है।
कई थानों में आरोपी है फैजल
फैजल ने भंवरकुआं, तेजाजीनगर, आजाद नगर क्षेत्र में भी नकबजनी और लूट की वारदात की है। आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी मिला है। इनकी धरपकड़ के लिए एमजी रोड पुलिस ने करीब 127 से ज्यादा कैमरे खंगाले। फिर दोनों बदमाशों की लोकेशन मुंबई टोल के पास मिली। टीम इनका पीछा करते हुए नासिक तक पहुंच गई थी।
