घर के अंदर टेबल पर रखा पर्स लेकर भाग रहे बदमाश को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात बदमाश द्वारा घर के अंदर टेबल पर रखा पर्स ले जा रहा था पीछा कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां मुकेश गोयल दलिया पट्टी मल्हारगंज का है फरियादी ने पुलिस को बताया कि रात्रि करीबन 9:00 बजे मेरे घर के अंदर मेन गेट के पास टेबल पर पर्स रखकर किचन में पानी पीने गया था वापस आया तो देखा की टेबल पर रखा मेरा पर्स एक व्यक्ति लेकर घर से भागने लगा तो चिल्ला कर उसका पीछा किया और आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया बदमाश को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है

Exit mobile version