गेस की टंकी में रिसाव के चलते घर मे लगी आग तीन लोग बुरी तरह से झुलसे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भमोरी क्षेत्र में बुधवार सुबह चाय बनाने के दौरान गेस की टंकी में रिसाव होने से आग लग गई जिसमें घर मे रहने वाले तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

दरसअल इंदौर की भमोरी क्षेत्र की अंजली नगर में बुधवार सुबह शेख परिवार की महिला चाय बनाने के लिए किचन में गई हुई थी उसी दौरान गेस की टंकी में रिसाव होने की वजह से आग लग गई आग लगने से घर मे रखा फ्रिज,पंखे ,और पुरे घर का सामान जल कर खाक हो गया है वही आग से घर के परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्त्ती किया गया है जहा तीन लोगो में से एक कि हालात नाजुक बनी हुई है बहरहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया है

Exit mobile version