इन्दौर गायत्री शक्तिपीठ, केशरबाग इन्दौर में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैल दीदी के निर्देश पर गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गायत्री परिवार के सूत्र संचालक पं. श्रीराम शर्मा का पूजन व 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, गुरू दीक्षा व संस्कार कार्यक्रम निःशुल्क सम्पन्न किये गये जिसमें हजारों महिला, पुरूषों व बच्चों ने भाग लिया ।
उक्त जानकारी देते हुये गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक श्री सजल तिवारी व उपझोन प्रभारी श्री जे. पी. यादव ने बताया कि बिना जाति पाति व लिंग भेद के हजारों महिला पुरूष व बच्चो ने 9 कुण्डीय गायत्री यज्ञ में भाग लेकर गुरूदीक्षा ली। अनेको महिलाओं का गर्भाधान संस्कार भी हुए।
यज्ञ संचालन करते हुये शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि श्रीकृष्ण शर्मा, देवपूजन व ब्रह्मा विष्णु, महेश व गुरू का पूजन वैदिक मंत्रो के साथ कराया। अपने उद्बोधन में श्रीकृष्ण शर्मा ने गायत्री परिवार के सूत्र संचालक गुरूदेव पण्डित श्रीराम शर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्रीमती उषा तिवारी ने गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य से जुड़े कुछ रोचक प्रसंगो को विस्तार से बताते हुये कहा कि
गुरू-शिष्य का संबंध बहुत प्रगाढ़ रहता है, गुरू के ऋणों के बदले शिष्य गुरू के अनुशासन व संस्कारों को मानते हुये उसका प्रचार-प्रसार श्रद्धापूर्वक करते है ।
श्री जे. पी. यादव व श्री ओमप्रकाश जाधव ने आगामी व वर्तमान गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
गर्भाधान, मुण्डन व विद्यारंभ संस्कार श्रीमती मंजुशा उपाध्याय व रचना कटरे ने सम्पन्न कराये । इन दिनों उत्तम स्वास्थ्य वाले दीर्घजीवी शिशुओं की प्राप्ति के लिये गर्भाधान संस्कार करने, बहने अपने परिवार वालो के साथ गायत्री शक्तिपीठ केशरबाग आ रहे है। जहां रोजाना प्रातः 8.00 बजे गर्भाधान, मुण्डन, विद्यारंभ व अन्य संस्कार कराये जाते है ।
गुरू पाद पूजन के.एल. चौरसिया, मुकेश यादव, बरखा दुबे, कमल पसारी, संध्या पाटीदार, ममता ठाकुर, शुचिता भार्गव, कीर्ति साहू, गुलाब राव, मनीष शुक्ला आदि ने किया ।
