गुंडा कर रहा अवैध वसूली, पुलिस को शिकायत की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| शहर में गुंडे लगातार माहौल बिगाड़ रहे हैं। वे लोगों को हफ्ता वसूली के लिए परेशान कर रहे। खजराना पुलिस के पास एक गुंडे की शिकायत पहुंची। जानकारी के अनुसार रोहित काला निवासी बड़ी शिवबाग कॉलोनी के खिलाफ शिकायत आई है। रोहित इलाके का गुंडा है और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। वह हथियार दिखाकर सब्जी व्यापारियों से वसूली करने पहुंचा था। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

Exit mobile version