इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व एक युवक को हनुमान मंदिर के पास बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पूरे घटनाक्रम में एक नाबालिग भी शामिल है
मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां 2 दिन पूर्व गांधी नगर हनुमान मंदिर के पास खाली मैदान पर राजकुमार मालवीय नामक युवक को तीन बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर पहले बंधक बनाया और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था जिससे नदी सहित सोने-चांदी के गहने लूटकर बदमाश फरार हो गए थे पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों में सुनील गुजराती और विक्रम उर्फ कालू भाऊ है इन दोनों के साथ एक नाबालिग भी शामिल था जिसे भी पुलिस ने निरुद्ध किया है पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने लूटा गया माल बरामद कर लिया है वहीं घटना में प्रयुक्त एक चाकू और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है जिनसे और भी मामले में खुलासे होने की संभावना है
