हर्बल प्रोडक्स के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच को भागलपुर जिले से अंकित ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके साथ हर्बल प्रोडक्स के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की गई है इसी तरह की एक शिकायत राजस्थान से भी की गई थी उसके साथ भी डीलर शिप के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हुई है शिकायत के बाद जब मामले में जांच करते हुए एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आया है जो कि अलग अलग नामो की फर्जी कंपनियां बनाकर ठगी करता था…अब तक आरोपी ने लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है…

ठगी करने वाले आरोपी को लेकर क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि शहर इंदौर में एक एक फ्लैट में एक कॉल सेंटर के रूप में अपने ठगी के कारोबार को संचालित करने वाला आरोपी कॉल सेंटर के जरिए कॉल सेंटर में काम करने वालों से अपने शिकार को फोन लगवाता था और जब लगाए गए टेलीफोन से इस बात का विश्वास पूरी तरह हो जाएगी सामने वाला व्यक्ति पूरी तरह हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर झांसे में आ गया है तो वह उस कॉल को खुद हैंडल करता था और खुद ठगी की वारदात को अंजाम देता था अधिकारी के अनुसार जानकारी अब अन्य प्रदेशों में भी दी जा रही है माना जा सकता है कि कई प्रदेशों में ठगी की वारदात करोड़ों रुपए में पूछताछ में सामने आएगी…

Exit mobile version