गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी हुआ फरार मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है जहां महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और भाग गया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है।

मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोनिया का है यहां की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब वह घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया उसकी नींद खुलने पर महिला ने उसे चिल्लाया तो आरोपी भाग में लगा इसी दौरान महिला के परिजन ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version