गणेश विसर्जन करने गए तीन बच्चो की पानी से भरी खदान में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गणेश विसर्जना करने गए तीन बच्चो की पानी से भरी खदान में डूबने से  मौत हो गई तीनों मृतक मल्हारगंज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिसमे दो सगे भाई हे आज आज तीनों यहां लोडिंग वाहन में गणेश जी की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने पहुंचे थे। तीनों   बताये जा रहे हे पुलिस ने तीनो के शवों को निकालकर अरविंदो अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

– इंदौर की गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक घटना सुपर कॉरिडोर के पास पानी से भरी गिट्‌टी खदान की है। यहां 16 साल के अनीश वर्मा,अमन कौशल (21) और आदर्श उर्फ जय्यू कौशल (19) वर्ष की हादसे में मौत हो गई। आदर्श और अमन सगे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों कंडील पुरा इलाके के रहने वाले हैं। तीनों दोपहर में यहां अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने पहुंचे थे। गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद नहाने के दौरान तीनों गहराई में चले गए और डूब गए। गहराई में जाने से उनकी मौत हो चुकी थी। पहले युवक खेड़ी घाट जाने वाले थे। लेकिन अचानक इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर टिगरिया बादशाह और गांधी नगर इलाके की खदान में विसर्जन का मन बना लिया। बताया जाता है कि यहां डूबने के दौरान लोगों से मदद भी मांगी। लेकिन आगे कोई नहीं आया। पुलिस के मुताबिक दो लड़के सेज भाई बताए जा रहे हैं।वही पुलिस ने मर्ग़ कायम कर तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी हे…

Exit mobile version