खजराना थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी के मामले में दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में डांस करने की बात को लेकर पब में विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा था कि तीन बदमाशों ने अपनी दो महिला मित्रों के साथ मिलकर युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया था पूरे मामले में पुलिस ने दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पकड़ा गए आरोपियों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिन पूर्व एक क्षेत्र में स्थित द सोशल पब में डांस करने की बात को लेकर अनुभव जैन नामक युवक पर नोवेश शिंदे तरुण और मिलन नागर ने अपनी दो महिला मित्रों के साथ अनुभव जैन के साथ डांस करने की बात को लेकर विवाद किया लेकिन जब पब के बाहर वह निकला तो बदमाशों ने उसके साथ फिर से विवाद किया और उसके साथ जमकर मारपीट की इसी दौरान बदमाशों ने चाकू मार कर अनुभव को घायल भी कर दिया था पूरा मामले में पुलिस में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं

Exit mobile version