खजराना थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर खजराना थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और उसके बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के खिजराबाद कॉलोनी में रहने वाले आमिर उजैर नामक व्यक्ति द्वारा खजराना पुलिस को एक शिकायती आवेदन किया था जिसमें उसने बताया था कि उसने व्यक्तियों से एक प्लॉट का सौदा किया था जिसके एवज में उन्होंने रुपए भी अदा कर दिए थे आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें दे दिए और अन्य को प्लांट बेचकर उससे भी राशि प्राप्त कर ली जांच में यह तथ्य सही पाए गए इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरा मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version