खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेला शुरू भगवान को लगाया सवा लाख लड्डुओं का भोग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी पर लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग कलेक्टर इलैया राजा टी व निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने किया ध्वज पूजन तिल चतुर्थी के अवसर पर प्रतिवर्ष खजराना गणेश मंदिर परिसर मे मेला लगता है विश्व प्रसिद्ध खजराना मंदिर में 3 दिन मेले का आज से हुआ शुभारंभ मालवीय पगड़ी में सजे खजराना गणेश जी का 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार हुआ । तिल चतुर्थी महोत्सव पर सवा लाख तिल गुड़ के लड्डू का भोग भगवान गणेश जी को लगेगा । विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश को 2 करोड़ की लागत से स्वर्ण आभूषण से श्रृंगार किया गया है वही मालवी पगड़ी भी पहनाई गई।

दरअसल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर इलैया राजा टी निगम प्रतिभा मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान गणेश मंदिर में पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया वही प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान गणेश को सवा लाख तील गुड़ के लड्डू का भोग लगाया जाएगा वही इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे से परिसर की निगरानी रखी जाएगी वही कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की चार लाइन एक साथ चलेगी जिसका एक रिंग रोड चौराहे से खजराना मेन रोड होते हुए कालिका मंदिर में रहेगा दर्शन के बाद भक्त पुजारी गणेश होते हुए रिंग रोड से बाहर आएंगे।

Exit mobile version