बाइक सवार दो युवक को तेज रफ्तार स्कूल की बस ने लिया चपेट मे एक युवक की मौत एक घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फ्लोरिंग का काम करने वाला युवक को स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया वहीं युवक का साथी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के ओमेक्स बायपास का है जहां खजराना के रहने वाले प्रदीप ओर साथी अपनी बाइक से अपने काम पर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कूल की बस में प्रदीप को जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी वही प्रदीप का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया प्रदीप के साथी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है वही लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version