इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां, साल में 2 बार खोली जाती हैं। सोमवार को पेटियां खोलने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर परिसर में कुल 32 दान पेटियां हैं, उनमें से अभी तक 8 दान पेटियां खोली जा चुकी है। इस बार दान पेटियों की गिनती में 2000 रु. के नोट की संख्या अधिक है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल समिट के दौरान एन आर आई और विदेशी पहुंचे थे, जिसके चलते ही बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्राऐं, दान पेटियों में से निकल रही हैं। इसके अलावा सोना चांदी के सिक्के भी दान पेटियों में से निकल रहे हैं। वही निगम की तरफ से करीब 20 कर्मचारियों को नोटो की गिनती में लगाया गया है जो कि रात और दिन नोट की गिनती में लगे हुए है वही कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में सोमवार से नोटो की गिनती शुरू की गई है जो कि करीब 5 से 6 दिनों तक चलने वाली है नोटो की गिनती की सीसीटीवी…
