देपालपुर में कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के द्वारा 108 कुंडीय गायत्री एवं महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

– देपालपुर में कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के द्वारा कोरोनाकाल में दिवंगतों की आत्मा शांति, पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से, 108 कुंडीय गायत्री एवं महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन 11 से 14 जून तक देपालपुर के श्री 24 अवतार मंदिर में चलेगा। महायज्ञ को लेकर जहां एक और तैयारियों का दौर जारी है वही मंगलवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के पंडितों द्वारा भूमि पूजन एवं धर्म ध्वज स्थापित की गई। यज्ञ के मुख्य यजमान कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने विधि विधान से पूजन पाठ कर महायज्ञ का शंखनाद किया। कन्या पूजन कर देवियों का आह्वान किया गया वहीं ध्वजा लगाकर हनुमान जी को इस महायज्ञ के साक्षी बनने के निमित्त आमंत्रित किया गया।

Exit mobile version