क्षेत्र के प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर में भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया! क्षेत्र के प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर में भी हजारों श्रद्धालु दिनभर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते रहे! स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यहां पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की थी! जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला एवं एडिशनल एसपी समीर यादव,एसडीएम सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन दिनभर मंदिर परिसर में डेरा डाले रहा! दोपहर बाद अचानक भीड़ बढ़ने लगी और पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्था और बढ़ा दी! शिवरात्रि पर्व पर उदयपुर में विशाल मेला भी लगता है जिस कारण से आसपास से हजारों की संख्या में लोग उदयपुर पहुंचते हैं! गंज बासौदा से भोलेनाथ की बारात उदयपुर पहुंची! जहां पर भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया एवं दर्शन किए!

Exit mobile version