क्रेडिट कार्ड पर रीवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर ठगी मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

क्रेडिट कार्ड पर रीवार्ड प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर राज्य गैंग के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपी बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी कर्मचारी बनाकर बैंकों के नाम पर फर्जी लिंक भेज कर लोगों को क्रेडिट कार्ड ओटीपी व की जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी के मुताबिक फरियादी रुपए जैन निवासी इंदौर द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी कि उन्हें आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम करने का बोलकर ऑनलाइन कॉल 29 हजार रुपए से अधिक ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है जिस पर से मामला दर्ज किया गया था जांच में आरोपी शिवम पिता पवन कुमार उम्र 23 साल निवासी सई रेजिडेंसी सेवक पार्क द्वारका मोड़ थाना मोहन गार्डन दिल्ली को गिरफ्तार किया आरोपी से पूछताछ करने में आरोपी ने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड सेल्स का काम पिछले 3 साल से कर रहा था आरोपी ने एक फ्रेंचाइजी ले रखी थी इसके माध्यम से आरोपी बैंकों के क्रेडिट कार्ड के पोर्टल आईडी पासवर्ड सहित मिलते थे कंपनी के द्वारा आरोपी को उसके साथ काम करने वाले लोगों के हिसाब किताब का डाटा भी मिलता था जिसमें एक व्यक्ति पर 70 लोगों का डाटा मिलता था जिसमें ग्राहकों के नाम एवं मोबाइल नंबर अन्य निजी जानकारी होती थी जिसके माध्यम से वह धोखाधड़ी करने लगा था वही कंपनी का डाटा अन्य लोगों को भी आरोपी ने बेचना कबूल किया है

Exit mobile version